BREAKING NEWS
2026-10-17

गुजरात के भावनगर में अवैध शराब इकाई का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भावनगर।

गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक कथित इकाई का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक रेलवे कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय अपराध शाखा को सूचना मिलने के बाद बोर तलाव थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक स्थान पर छापा मारा गया। वहां से अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाणा और जितेंद्र नवाडिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गोहिल एक रेलवे कर्मचारी है।

Advertisement

मौके से विदेशी शराब के 17 क्वार्टर, नकली शराब की बोतलों पर चिपकाने वाले स्टिकर और बोतलों पर ढक्कन लगाने वाली मशीनें बरामद की गईं। संदिग्ध नकली शराब के नमूने जांच के लिए गांधीनगर भेजे गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस इकाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी अभी बाकी है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थी।

गुजरात राज्य में शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।