बुलंद सोच, भोपाल।
भोपाल जिला भाजपा द्वारा आज भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह इस ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ करेंगे। आज भोपाल में देशभक्ति के रंग में सराबोर नजारा देखने को मिलेगा।
यात्रा का मार्ग और स्वागत
यह तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होगी। यह न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
यात्रा में शामिल होने वाले लोग
यात्रा में भोपाल के विधायक, मंत्री, सांसद, छात्र, व्यापारी और शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी इसमें भाग लेंगे। हजारों लोग हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश देंगे।

