भोपाल जिला भाजपा द्वारा आज एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह करेंगे। यह यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर न्यू मार्केट होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी और रास्ते में इसका स्वागत किया जाएगा। इसमें भोपाल के विधायक, मंत्री, सांसद, छात्र, व्यापारी, शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोग, भाजपा पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे।
इंदौर में 9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। इस वर्ष 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8 फीट के पौधे लगाए जाएंगे। भाजपा संगठन 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा अभियान चलाएगा, जिसमें जिला स्तरीय यात्रा और घर-घर तिरंगा लगाने का आग्रह शामिल है। संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा के स्वागत की भी तैयारी है। संभागायुक्त भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें प्राकृतिक खेती और जैविक उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया।