बुलंद सोच, बड़ामलहरा।

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा स्थित सिविल अस्पताल में शव परिवहन के लिए कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण एक मृतक के शव को नगर परिषद के कचरा वाहन से ले जाया गया।
इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी व्याप्त हुई और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े हो गए।
मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए बड़ामलहरा के बीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने यह भी बताया कि शासन द्वारा जिला मुख्यालय पर दो शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

