बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

छिंदवाड़ा के तामिया पातालकोट क्षेत्र में चिमटीपुर रेस्ट हाउस के पास एक युवक को बाइक पर रील बनाना महंगा पड़ गया। रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी बाइक सहित पातालकोट की खाई में गिर गया।
यह युवक पास ही स्थित सिधौली गांव का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण युवक की तलाश में खाई में उतर गए हैं।
पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल रवाना किया गया है।
मौके पर मौजूद कुछ अन्य युवाओं और बच्चों ने युवक को बाइक सहित खाई में गिरते देखा था, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों ने युवक की तलाश में पातालकोट की गहरी खाई में उतरकर खोजबीन शुरू की है। वहीं, एक मृतक का भाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा है।
खबर लिखे जाने तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

