बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर आयोजित एक रैली के दौरान एक अप्रिय घटना सामने आई है।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के व्यस्त बस स्टैंड स्थित एक शराब दुकान पर रैली में शामिल कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया।
आरोप है कि रैली में शामिल कुछ व्यक्तियों ने बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान पर धावा बोलकर वहां तोड़फोड़ और हमला किया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
संबंधित शराब ठेकेदार द्वारा इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत थाने में दर्ज कराई जा रही है।
जिसके आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

