BREAKING NEWS
2026-08-12

डबरा के ढाबे पर सबलगढ़ विधायक के भतीजों से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटने का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, डबरा।

भितरवार के हरसी रोड पर सिलाह गांव के समीप स्थित एक ढाबे पर रविवार रात दो युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। ये युवक मस्तूरा निवासी हैं और सबलगढ़ विधायक सरला रावत के भतीजे बताए जा रहे हैं।

Advertisement

मारपीट में मनोज रावत के सिर में चोट आई है। मनोज रावत अपने पारिवारिक भाई के साथ ढाबे पर खाना खा रहे थे।

इसी दौरान शिब्बू, सत्येंद्र, विक्की और नीरू नामक चार युवक वहां पहुंचे और उनका रखा सामान फेंक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई।

आरोप है कि इसके बाद इन चारों युवकों ने लाठी और कथित अवैध कट्टे के बट से मनोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया।

मनोज ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने कथित कट्टे की नोक पर उनसे करीब 20 हजार रुपये भी लूट लिए।

घटना के बाद पीड़ित भितरवार थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।