BREAKING NEWS

जबलपुर मंडल के रेल कर्मचारियों को एचआरएमएस से ऑनलाइन एनओसी आवेदन की सुविधा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में कार्यरत रेल कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना अब आसान हो गया है। कर्मचारी नई नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा, शैक्षणिक एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए घर बैठे ऑनलाइन एनओसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के निर्देश पर शुरू की गई इस व्यवस्था में कर्मचारी अपनी एचआरएमएस आईडी से लॉग इन कर एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस (ईएसएस) के एनओसी टैब पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति भी मोबाइल एवं कंप्यूटर से ऑनलाइन देखी जा सकेगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, इसलिए कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा

नई व्यवस्था से कागजी कार्यवाही और फाइलों की मैनुअल आवाजाही कम होगी। इससे समय की बचत के साथ एनओसी आवेदनों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद है। यह व्यवस्था डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

मासिक शिकायत कैंप

रेल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए गत वर्ष नवंबर माह से शिकायत कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को कटनी, सतना, सागर, दमोह और नरसिंहपुर में ये कैंप लगाए जाते हैं। इससे कर्मचारियों को शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार मंडल कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ती और समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाता है।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

जबलपुर में कांवड़ यात्रा के बीच रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुवि) की परीक्षाएं यथावत रहेंगी। विद्यार्थियों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।