1. Home
  2. राजनीति

पूर्व महापौर विभा को महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मिली कमान,पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी

लंबे समय से चली आ रही अटकलों के बीच कांग्रेस(congress) की कर्मठ और वरिष्ठ कार्यकर्ता विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस(mahila congress) की कमान सौंप दी गई है।

बुलंदसोच न्यूज़,02 मार्च 2022 भोपाल।

लंबे समय से चली आ रही अटकलों के बीच कांग्रेस(congress) की कर्मठ और वरिष्ठ कार्यकर्ता विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस(mahila congress) की कमान सौंप दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)के महासचिव केसी वेणुगोपाल(KC venugopal) ने विभा पटेल की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। उन्हें हाल ही में हटाई गई अर्चना जायसवाल के स्थान पर यह दायित्व दिया गया है।

Read more:IPL 2022 mega auction:सुरेश रैना ने बोला फिल्म पुष्पा का डायलॉग-फायर है मैं…झुकेगा नहीं

कौन हैं विभा पटेल

विभा पटेल (vibha patel)भोपाल नगर निगम की पूर्व महापौर रह चुकी हैं।बता दें कि उन्हें अर्चना जायसवाल के स्थान पर यह जवाबदेही सौंपी गई है।विभा लंबे समय से कांग्रेस पार्टी(congress party) से जुड़ी हुई हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की खासी समर्थक मानी जाती है।

विभा को क्यों मिली जिम्मेदारी ?

विभा पटेल (vibha patel)को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी इसलिए भी दी गई है क्योंकि जब कांग्रेस हाशिए पर थी तब विभा लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर मैदान में अड़ी रही। विभा पटेल ने महिला कांग्रेस समन्वय के तौर पर हर जिले में महिला इकाई पर लगातार नजर रखी है और समन्वय का काम भी कर रही है।बता दें कि महिला कांग्रेस (mahila congress) के पद के लिए कई दावेदारों के नाम चर्चा में थे।

Read more:JOB NEWS: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 950 असिस्टेंट पदों के लिए निकाली भर्ती,8 मार्च तक करें आवेदन