BREAKING NEWS

जबलपुर के गढ़ा डाकघर में राखी के विशेष लिफाफे खत्म

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और बहनों ने भाइयों तक राखी पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, जबलपुर के गढ़ा डाकघर में राखी भेजने के लिए उपयोग किए जाने वाले विशेष लिफाफे समाप्त हो गए हैं। मंगलवार को डाकघर पहुंचे लोगों को ये लिफाफे उपलब्ध नहीं हो सके।

Advertisement

राखी का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाना है। आने वाले दिनों में दूसरे शहरों और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए डाक सेवा का सहारा लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

त्योहार से लगभग ढाई सप्ताह पहले ही विशेष लिफाफों का स्टॉक खत्म होने से डाक विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान विशेष लिफाफों की मांग हर साल बढ़ती है। इसके बावजूद, समय रहते पर्याप्त संख्या में लिफाफे उपलब्ध नहीं कराए गए। यदि जल्द ही इनकी आपूर्ति नहीं हुई, तो लोगों को राखी भेजने के लिए सामान्य लिफाफों का उपयोग करना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों ने डाक विभाग से मांग की है कि गढ़ा डाकघर में तत्काल राखी के विशेष लिफाफे उपलब्ध कराए जाएं, ताकि त्योहार से पहले बहनों को राखी भेजने में परेशानी न हो।