बुलंद सोच, ग्वालियर।
ग्वालियर के गांधी रोड पर एक बाइक पर छह युवक सवार होकर स्टंट कर रहे थे। एक कार सवार व्यक्ति ने इन युवकों का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस तक यह वीडियो पहुंचने के बाद बाइक चालक को पकड़ा गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि बाइक क्रमांक एमपी 06 एमएक्स 6851 के चालक आशीष पुत्र बनवारी लाल निवासी दिमनी, मुरैना ने पांच अन्य लोगों को बैठाया था। युवक आशीष पर ₹6500 का जुर्माना लगाया गया है।
गोलीबारी के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी
बड़ागांव पुल पर अनिल शर्मा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी श्यामू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उसका एक साथी धीरज गौड़ पहले ही पकड़ा जा चुका था। धीरज गौड़ ने पूछताछ के दौरान श्यामू का नाम बताया था।

