BREAKING NEWS

डिंडौरी में पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने नर्मदा नदी में लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने बचाया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, डिंडौरी।

जिला मुख्यालय डिंडौरी में गुरुवार सुबह नर्मदा पुल से एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद लोगों ने महिला को नदी में कूदते देख लिया और उसकी जान बचा ली।

Advertisement

महिला को पुल से लगभग सौ मीटर दूर गायत्री घाट में नदी से बाहर निकाला गया।

इस दौरान महिला पूरे समय रोते-बिलखते हुए परिवार में लड़ाई-झगड़ा होने की बात कहती रही।

हादसे के कुछ देर बाद महिला का ममेरा भाई मौके पर पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया।

युवक ने बताया कि उसकी बहन एक दिन पहले से घर से लापता थी।

जब कुछ युवकों द्वारा महिला को नदी से निकालकर बाहर लाया गया, तब घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहां मौजूद महिलाओं ने उसे समझाने और पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

काफी पूछताछ के बाद भी महिला ने अपना नाम और पता नहीं बताया।

नर्मदा पुल के पास पूजन सामग्री की दुकान लगाने वाली प्रत्यक्षदर्शी गुलाबवती ने बताया कि सुबह 8 बजे के आसपास संबंधित महिला उसे रोते हुए नजर आई थी।