बुलंद सोच, ग्वालियर।

श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर (रजि.) का मतदान 20 सितंबर रविवार को ग्वालियर के जैन छात्रावास हॉस्पिटल पर होगा। समाज की 15 पंचायतों के 4,154 मतदाता नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। मतदान स्थल पर 8 बूथ और 6 काउंटरों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान के एक घंटे बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके नतीजे रात 12 बजे तक घोषित होने की संभावना है।
चुनाव प्रक्रिया और प्रत्याशी
कुल 9 प्रमुख पदों के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चार-चार प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारी राजीव गुप्ता और सौरभ गुप्ता ने बताया कि मतदान से लेकर पूरी प्रक्रिया के लिए समाज के 60 लोगों की टीम अलग-अलग दायित्व संभालेंगी। निर्वाचन अधिकारी राजीव बहरे ने जानकारी दी कि विभिन्न पदों और कार्यकारिणी के लिए कुल 31 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनकी स्क्रूटनी के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव टीम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए दिलीप तप्पा, धनश्यामदास कंधारिया, प्रदीप पहारिया और जगदीश गेंड़ा मैदान में हैं। महामंत्री पद पर सुशील रावत, बाल कृष्ण बिलेया, राजेश सेठ और महेश गेंड़ा के बीच मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंजीनियर शिव कुमार चपरा, राजीव कुचैया और नरेंद्र कुमार सांवला प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए कमलेश डोंगर, अनिल नीखरा और लक्ष्मी नारायण पहारिया मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अजय सेठ, अखिलेश कस्तवार और भवानी शंकर नाहर के बीच मुकाबला है। संयुक्त मंत्री पद पर धर्मेंद्र बिलेया और मनोज लहेरिया उम्मीदवार हैं, जबकि उपमंत्री पद पर नवीन निगमोतिया और विकास नैना आमने-सामने हैं। संगठन मंत्री पद पर ज्ञानेंद्र रावत, जगदीश बिजपुरिया और शिवम बिजपुरिया तथा प्रचार मंत्री पद पर अखिल चपरा सोनी, दिनेश कनकने और पवन बिलेया प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए हरीशंकर तप्पा, हरीओम पिपरानिया, प्रवीण रेजा और विजय सेठ के बीच मुकाबला है। वहीं, खालगी बाजार पंचायत से राहुल पहारिया, धर्मेंद्र छिपैया और संतोष कनकने आमने-सामने हैं।
मतदान नियम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चुनाव प्रक्रिया सलाहकार सदस्य रामशरण कुचैया और एएसके गुप्ता कंधारिया सहित चुनाव टीम के सहयोग से यह प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

