BREAKING NEWS
2026-10-17

ग्वालियर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय नरेश पुत्र भंवर सिंह यादव दोपहर करीब 1:35 बजे बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना के बाद मृतक नरेश यादव का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। मुरार थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।