BREAKING NEWS
2026-08-12

ग्वालियर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन आज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन सोमवार को दोपहर 3 बजे जल विहार परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष मनोज सिंह तोमर करेंगे। सम्मेलन में शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

पिछली बैठक में विवाद

नगर निगम परिषद की पिछली बैठक में पार्षदों के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ था। स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। पार्षदों ने महापौर और निगम आयुक्त की गैरमौजूदगी को लेकर भी नाराजगी जताई थी। बैठक में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। पार्षदों का कहना था कि शहर के विकास और जनसमस्याओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के दौरान महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। पिछली बैठक में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सदन में काफी नाराजगी देखने को मिली थी।

आज की बैठक पर नजर

आज होने वाले विशेष सम्मेलन में शहर से जुड़े विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पिछली बैठक में हुए विवाद को देखते हुए इस बार होने वाली कार्यवाही पर सभी की नजर रहेगी।