BREAKING NEWS

Latest News

गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: वार्ड 31 पार्षद बालमुकुंद सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इंदौर के विजय नगर स्थित सुमन नगर में 23 जून 2026 को हुए गैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में वार्ड 31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद एसीपी पराग सैनी ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। पार्षद पर मनमाने तरीके से और बिना अनुमति वाली जगह पर बोरिंग कराने का आरोप है, जिससे गैस लाइन में ब्लास्ट हुआ और चार लोग झुलस गए। निगम की जांच रिपोर्ट में भी पार्षद की भूमिका पर सवाल उठे थे। कोर्ट ने घायलों के नि:शुल्क उपचार के लिए शासन से जवाब तलब किया है।