बुलंद सोच।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के हॉस्टल में एक छात्र का शव मिला है। मुंबई आईआईटी में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र सोहिल राजकुमार सांगवान का शव बरामद हुआ।
सोहिल राजकुमार सांगवान का शव मंगलवार रात उनके कमरे में सीलिंग फैन से चादर के सहारे लटका मिला। वे राजस्थान के पिलानी के रहने वाले थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
नासिक में भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के नासिक जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। यह भूकंप सुबह 2:37 बजे आया।
भूकंप का केंद्र जमीन से केवल 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। गहराई कम होने के कारण सतह पर झटके ज्यादा महसूस होते हैं। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से नासिक में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

