BREAKING NEWS
2026-07-31

ट्रेनी आईपीएस एम. उदय कृष्ण रेड्डी यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, तेलंगाना।

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में एक महिला सह-प्रशिक्षणार्थी के यौन उत्पीड़न के मामले में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी एम. उदय कृष्ण रेड्डी (33) को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में रहने वाला उदय दिसंबर 2025 से सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) में प्रशिक्षण ले रहा था।
पुलिस के अनुसार, दोनों की मुलाकात 2025 के बीच में सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों रिश्ते में आए, लेकिन महिला ने रिश्ता तोड़कर दूसरी जगह शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उसे परेशान करने लगा।

आईआईटी खड़गपुर में प्रोफेसर का शव बरामद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर परिसर में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर दीपक रेड्डी पुल्लागुरम (36) का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी संस्थानों में आत्महत्या के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 वर्षों में लगभग 70 छात्रों और स्टाफ ने अपनी जान गंवाई है। इनमें हालिया महीनों व वर्षों में आईआईटी कानपुर और आईआईटी गुवाहाटी सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं।

Advertisement

12 अगस्त 2026 का पूर्ण सूर्यग्रहण

करीब दो हफ्ते बाद, 12 अगस्त 2026 को दुनिया एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक खगोलीय घटना की साक्षी बनेगी, जब चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य को पूरी तरह ढक देगा और दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा जाएगा।
हालांकि, भारत के लोगों को इस पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रत्यक्ष दर्शन नहीं हो सकेगा, क्योंकि उस समय देश में रात होगी और सूर्य क्षितिज के नीचे रहेगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्यग्रहण इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं में से एक माना जा रहा है। यह ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन, अटलांटिक महासागर व पुर्तगाल के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा, जबकि उत्तरी अमेरिका, कनाडा, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई क्षेत्रों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।