BREAKING NEWS
2026-07-31

केसली शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु-शिष्य परंपरा पर कार्यक्रम आयोजित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, केसली।

केसली शासकीय महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत गुरु-शिष्य परंपरा विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदी शिवानी एवं रजनी दीदी ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व और उसकी प्राचीन परिपाटी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, और यही परंपरा आज भी विद्यार्थियों के चारित्रिक एवं नैतिक विकास की आधारशिला है।

Advertisement

विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से भी गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को सभी उपस्थितजनों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य अखिलेश खटीक तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा को आत्मसात करने और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. आभा जैन, डॉ. कादिर खान, डॉ. नीरज गौतम, डॉ. अर्चना दुबे एवं ंग लड़विकर सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।