BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर बिल्डर बंटी नागर आत्महत्या मामले में पुलिस मोबाइल खंगाल रही, पार्टनरों से आज होगी पूछताछ

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर आत्महत्या केस में पुलिस को अब तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ब्लैकमेलिंग और साझेदारी विवाद के एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके लिए पुलिस ने बंटी के दोनों मोबाइल फोन जब्त किए हैं ताकि डिजिटल सबूतों से कोई सुराग मिल सके।
पुलिस सोमवार को बंटी के पार्टनरों से भी पूछताछ करेगी। इसका उद्देश्य यह जानना है कि बंटी किस बात को लेकर तनाव में थे।
बंटी ने अपनी पत्नी व अन्य परिजनों से कभी किसी बात को लेकर चर्चा नहीं की थी।
बिल्डर बंटी ने अपने दफ्तर में फांसी का फंदा लगाकर जान दी थी, लेकिन दफ्तर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पुलिस ने जो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, उनका लॉक भी खुलवाया जाएगा। कई बार सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर आत्महत्या की वजह मरने वाला बताता है, इसलिए पुलिस बंटी के मोबाइल की जांच कर रही है।

Advertisement