बुलंद सोच, इंदौर।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर-प्रयागराज (सूबेदारगंज) स्पेशल ट्रेन को रतलाम मंडल से होकर गुजरते हुए झींझक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, 8 अगस्त से 29 सितंबर तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर दोपहर 03:55 बजे पहुंचेगी और दोपहर 03:57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 7 अगस्त से 28 सितंबर तक सूबेदारगंज से चलने वाली सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर सुबह 09:03 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:05 बजे प्रस्थान करेगी। इस अतिरिक्त ठहराव से इस रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को लाभ होगा।
अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया
यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने रेल मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक फेरा बढ़ाया है। मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 12 अगस्त 2026 को अहमदाबाद से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 14 अगस्त को पटना से रवाना होगी। ठहराव, समय और ट्रेन संरचना की विस्तृत जानकारी enquiry.indianrail.gov.in पर तथा रेलवन एप से प्राप्त की जा सकती है।
हि-हैदराबाद एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल स्थित भादली स्टेशन पर ब्लॉक के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली हि-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, 11 अगस्त को हि से चलने वाली ट्रेन संख्या 17019 हि-हैदराबाद एक्सप्रेस भुसावल-अकोला-पूर्णा होकर संचालित होगी।
इंदौर-खड़की स्पेशल के फेरे तय
इंदौर के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रतलाम मंडल ने इंदौर-खड़की स्पेशल के फेरे ित किए। ट्रेन बिना बदलाव के चलेगी।

