BREAKING NEWS
2026-08-07

इंदौर में अगले पांच दिन छिटपुट वर्षा का अनुमान, बादल छाए रहेंगे, उमस बढ़ाएगी परेशानी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय न होने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां रुकी हुई हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इंदौर में अगले पांच दिनों तक केवल छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और दिन में गर्मी व उमस शहरवासियों को परेशान करेगी। बुधवार को शहर में रुक-रुककर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिसमें एयरपोर्ट क्षेत्र में एक मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इंदौर जिले में अब तक औसत से दो मिमी कम वर्षा हुई है, वहीं इंदौर शहर में इस मानसून सीजन में अब तक 98.5 मिमी वर्षा कम दर्ज की गई है। वर्षा न होने के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य स्तर पर आ चुका है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट वर्षा ही होगी। दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा तथा गर्मी व उमस परेशान करेगी।

Advertisement

अच्छी वर्षा हेतु रुद्राभिषेक

इंदौर शहर में अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की कामना को लेकर परशुराम सेना द्वारा पंढरीनाथ चौराहा स्थित प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया और भगवान इंद्रेश्वर महादेव से इंदौर सहित प्रदेश में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की गई। इस मौके पर उमाशंकर चतुर्वेदी, पं. प्रकाश शर्मा, अनूप शुक्ला, प्रेम बागोर, प्रकाश बाजपेई, सुनील दीक्षित एवं प्रमोद जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अन्य संभागों में मौसम

जबलपुर समेत संभाग के अन्य जिलों में मौसम प्रणालियां फिर से सक्रिय हो गई हैं, जिससे अच्छी बारिश के आसार हैं।