BREAKING NEWS

जबलपुर में स्कूल बस की टक्कर से युवती की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के एमआर फोर पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस की टक्कर से मोपेड पर सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। गोहलपुर बस्ती नंबर एक निवासी 27 वर्षीय अल्का पांडे भेड़ाघाट स्थित परीक्षा केंद्र में प्रतियोगी परीक्षा देकर अपनी मोपेड क्रमांक एमपी 20 एसजेड 6001 से घर लौट रही थीं। दोपहर में एमआर फोर मोड़ से कुछ आगे पहुंचने के दौरान पीछे से आ रही लिटिल वर्ल्ड की स्कूल बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1092 ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अल्का पांडे सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर यादव कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्कूल बस जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। मामले में चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Advertisement