BREAKING NEWS
2026-10-17

झाबुआ में थांदला-मेघनगर अंतरप्रांतीय मार्ग पर गिरे हाई टेंशन तार, बड़ा हादसा टला

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, झाबुआ।

झाबुआ में थांदला और मेघनगर के बीच अंतरप्रांतीय मार्ग पर सोमवार रात करीब 2 बजे अचानक बिजली की हाई टेंशन लाइन के तार टूटकर सड़क पर आ गिरे।

Advertisement

यह व्यस्त मार्ग दिन-रात भारी ट्रैफिक वाला है, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया।

औद्योगिक क्षेत्र के समीप से गुजरने वाली इस लाइन को सड़क पर गिरते हुए रात के समय कुछ राहगीरों ने देख लिया था।

उन्होंने सतर्कता का परिचय देते हुए तुरंत अपने स्तर पर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई।

घटना की तुरंत सूचना संबंधित विद्युत विभाग को दी गई और सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी की टीम मौके पर पहुंची।

विद्युत वितरण कंपनी के जेई श्रवण पारगी ने पुष्टि की कि समय रहते सूचना मिलने के कारण टीम तुरंत सक्रिय हो गई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

लगभग सुबह 5 बजे तक लाइन को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया, जिसके बाद मार्ग पर सुचारु रूप से यातायात बहाल किया जा सका।

आलीराजपुर में संत को धमकी के विरोध में रैली

आलीराजपुर में परम पूज्य संतश्री पं. कमल किशोरजी नागर को 4 सितंबर को गोकृपा शबरी गौशाला में जन्माष्टमी पर्व के दौरान धमकी भरा पत्र दिए जाने की घटना के बाद जिलेभर के गोरक्षकों में आक्रोश देखा गया।

इसको लेकर सर्व हिंदू समाज और पं. कमल किशोर नागर भक्तों द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

इसके पूर्व स्थानीय रामदेवजी मंदिर चौराहे पर बड़ी संख्या में सर्व हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए।

जहां से दोपहर 3 बजे एक विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसपी कार्यालय पहुंची।

रैली में आलीराजपुर, जोबट, खट्टाली, आबुआ, छकतला, वालपुर, उमराली, सोंडवा सहित नगर के हजारों लोग व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

रैली में विशेष रूप से बोहरा समाज व मुस्लिम समाज के लोग भी उपस्थित रहे।

रैली में सैकड़ों गो रक्षक ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करते हुए चल रहे थे।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि धमकी भरे पत्र की जांच करवा कर पत्र भेजने वाले व्यक्तियों का पता लगाया जाए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में संत श्री कमल किशोर जी नागर जी की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई।

भोपाल में मेट्रो दुर्घटना टली

भोपाल में मेट्रो का एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज आंधी से एक पिलर का फ्रेम 11 KV हाईटेंशन लाइन पर झुक गया, जिससे बिजली के तार टूट गए।