बुलंद सोच, खजुराहो।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के नवीनतम ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (सीएसआई) में मध्यप्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट को देश का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया है। एएआई की द्विवार्षिक ग्राहक संतुष्टि सर्वे रिपोर्ट में खजुराहो एयरपोर्ट ने कई व्यस्त और बड़े हवाई अड्डों को पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, हैरानी की बात यह है कि जुलाई और अगस्त के दौरान यहां एक भी कमर्शियल उड़ान संचालित नहीं हुई है।
एक जुलाई से दिल्ली और वाराणसी के लिए संचालित होने वाली दोनों नियमित कमर्शियल उड़ानें बंद हैं और वर्तमान में एयरपोर्ट का रनवे शांत है।
इस स्थिति ने एविएशन सेक्टर में सर्वे की प्रक्रिया और उसके मानकों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

