BREAKING NEWS
2026-08-10

खुरई में युवक की खुदकुशी मामले में पत्नी गिरफ्तार, प्रताड़ना का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, खुरई।

तेवरी गांव, खुरई देहात थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने उसकी आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है और उसे बुधवार शाम जेल भेज दिया गया।

Advertisement

मृतक युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया था।

जानकारी के अनुसार, तेवरी गांव निवासी 37 वर्षीय सुरेंद्र अहिरवार इंदौर में मजदूरी करता था। घटना से तीन दिन पहले ही वह गांव लौटा था।

मृतक के पिता रामशाह अहिरवार ने बताया कि सुरेंद्र की पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही थी। बार-बार बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं आ रही थी।

पिता रामशाह अहिरवार का आरोप है कि 19 जुलाई को जब परिवार के लोग खेत पर गए थे, तब सुरेंद्र अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेला था। उसी दौरान उसकी पत्नी एक अनजान आदमी के साथ घर पहुंची।

पत्नी ने घर पहुंचने के बाद सुरेंद्र से अलमारी की चाबी मांगी। सुरेंद्र द्वारा चाबी देने से मना करने पर पत्नी और उसके साथ आए व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने अलमारी तोड़कर जेवर और नकदी निकाल ली।

पिता के अनुसार, मारपीट और बदनामी से दुखी होकर सुरेंद्र ने फांसी लगा ली।

पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है।