BREAKING NEWS
2026-08-10

सागर के बंडा में पिता के विवाद के दौरान गिरने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बंडा।

सागर जिले के बंडा नगर के देवपुरा वार्ड में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन लोधी शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

इस संबंध में पूर्व में भी थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी थी, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।

बताया गया है कि घटना वाली रात पवन लोधी शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरव पास में सो रहा था। विवाद के दौरान आरोपी बच्चे के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसके भारी वजन और घुटने के दबाव से मासूम को गंभीर चोटें आईं।

गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।