BREAKING NEWS
2026-08-10

IIMUN सम्मेलन में मोहन भागवत और ऋषभ शाह ने ‘क्लॉक इट’ जेस्चर के साथ किया संवाद समाप्त

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मुंबई।

मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत और IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह के बीच संवाद हुआ। गंभीर मुद्दों पर चर्चा के बीच आखिर में एक हल्का-फुल्का और यादगार पल भी देखने को मिला।

Advertisement

मोहन भागवत और ऋषभ शाह ने अपनी बातचीत और प्रश्नोत्तर सत्र का समापन वायरल ‘क्लॉक इट’ जेस्चर के साथ किया। कार्यक्रम के अंत में दोनों का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।