बुलंद सोच, मुरैना।

मुरैना में एक पत्नी कीर्ति अवस्थी ने अपने पति कपिल देव शर्मा के खिलाफ यू-ट्यूब पर झूठी जानकारी वायरल कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित पत्नी के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।
गायत्री कॉलोनी निवासी कपिल देव शर्मा यू-ट्यूब पर अंग्रेजी विषय की कोचिंग देते हैं और उनके 6500 फॉलोअर्स हैं। पत्नी द्वारा वायरल की गई झूठी जानकारी से कोचिंग संचालक कपिल देव की छवि उनके फॉलोअर्स के बीच धूमिल हो गई।
शिक्षक कपिल देव शर्मा की शादी पगारा रोड, जौरा निवासी गिर्राज अवस्थी की पुत्री कीर्ति अवस्थी से हुई थी।
कपिल देव शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी के अनावश्यक शौक अधिक थे। इन शौक के पूरे न होने पर वह आए दिन झगड़ा करने लगीं। इसके चलते पति कपिल देव शर्मा ने 28 फरवरी को कोर्ट में तलाक का वाद दायर कर दिया था।
तलाक का वाद दायर होने से बौखलाकर पत्नी कीर्ति अवस्थी ने यू-ट्यूब पर यह जानकारी वायरल कर दी कि उनके पति ठीक से बातचीत नहीं करते हैं और उन्होंने कुछ अन्य पोस्ट भी किए। कपिल देव ने इसे अपनी बदनामी महसूस किया।
जब दीपक शर्मा के संज्ञान में आया कि उनके (कपिल देव के) शिक्षक के बारे में गलत पोस्ट किया गया है, तो कपिल देव ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।
इतनी ही नहीं, पत्नी कीर्ति अवस्थी ने कपिल देव की शिकायत जौरा एसडीओपी से भी की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में कीर्ति अवस्थी की कोई दलील उनकी शिकायत को पुष्ट नहीं कर पाई। इसके बाद कीर्ति ने पति समेत एसडीओपी की शिकायत महिला थाना पुलिस से कर दी, लेकिन यह मामला भी वहां नहीं टिक सका।

