BREAKING NEWS
2026-08-10

नरसिंहपुर में 21 लाख रुपये की अवैध शराब और पिकअप जब्त

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नरसिंहपुर।

तेंदूखेड़ा पुलिस ने नेशनल हाईवे-45 पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने बुढ़ा पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। इस दौरान जबलपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध महिंद्रा पिकअप वाहन (एमपी 04 डब्ल्यूए 8827) को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन को रॉन्ग साइड मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक बुढ़ा पावर हाउस के सामने गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ फरार हो गया।
वाहन की सघन तलाशी ली गई, जिसमें आलू की बोरियों और पीले त्रिपाल के नीचे छिपाई गई विभिन्न ब्रांड्स की 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत 11 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। पिकअप वाहन, मोबाइल और अन्य सामग्री को मिलाकर कुल जब्त सामग्री (मशरूका) का मूल्य लगभग 21 लाख रुपये बताया गया है।
तेंदूखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement