BREAKING NEWS
2026-08-10

राजगढ़ में नीट अभ्यर्थी लापता, बहन की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ब्यावरा।

ग्राम पडौनिया निवासी 28 वर्षीय मनीषा साहू पति आकाश साहू ने गुरुवार को देहात थाना पुलिस में अपने 19 वर्षीय छोटे भाई देवेन्द्र साहू, पिता करन सिंह साहू, के ब्यावरा से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

काउंसलिंग के लिए ब्यावरा आए थे

मनीषा साहू ने पुलिस को बताया कि वह जिला अस्पताल राजगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। वह 6 अगस्त 2026 को अपने पति अशोक और छोटे भाई देवेन्द्र साहू के साथ ब्यावरा आई थीं। देवेन्द्र साहू की नीट परीक्षा की काउंसलिंग करानी थी। दोपहर करीब 3 बजे वे मातृछाया कॉम्प्लेक्स के पास स्थित शिवम कंप्यूटर पर काउंसलिंग करा रहे थे।

बाथरूम जाने की बात कहकर हुए लापता

इसी दौरान देवेन्द्र बाथरूम जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद बहन और जीजा ने आसपास, कस्बा ब्यावरा और रिश्तेदारों में फोन कर पता किया, परंतु कोई जानकारी नहीं मिली।

किसी के साथ जाने या अपहरण की आशंका

मनीषा साहू ने आशंका जताई है कि उनका भाई किसी के साथ चला गया है या उसे कोई ले गया होगा। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।