1. Home
  2. टेक

Redmi Note 11E, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ, जानें कीमत

Redmi Note 11E, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ, जानें कीमत

Redmi Note 11E, 50MP कैमरा और 90Hz डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च हुआ, जानें कीमत

Redmi Note 11E:

स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च हो गया है। कंपनी ने Redmi Note 11E Pro को भी पेश किया है। नया Redmi फोन डुअल रियर कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi Note 11E में मीडि‍याटेक का डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है और 6GB तक रैम है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। तीन अलग-अलग कलर्स और दो वेरिएंट में आता है। फोन में 128GB तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है।

बुलंदसोच 02 मार्च 2022 भोपाल|

READ MORE:पूर्व महापौर विभा को महिला कांग्रेस अध्यक्ष की मिली कमान,पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी

Redmi Note 11E के कीमत:

Redmi Note 11E के बेस मॉडल 4GB + 128GB की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,400 रुपये) तय की गई है। यह फोन 6GB + 128GB मॉडल में भी आता है, जिसकी कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,600 रुपये) है। इसे ब्लैक, ग्रे और मिंट कलर्स में पेश किया गया है। Redmi Note 11E चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी। भारत समेत दूसरे मार्केट्स में फोन कब तक उपलब्‍ध होगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, Redmi Note 11E Pro की शुरुआती कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,400 रुपये) है। फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 67W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

READ MORE:रीवा से शीघ्र ही उड़ेंगे बड़े विमान:दो चरणों मे चोरहटा हवाई पट्टी का होगा विस्तार,26 हे• भूमि को शीघ्र ही किया जाएगा अधिग्रहित

Redmi Note 11E की जानकारी:

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाले Redmi Note 11E स्‍मार्टफोन में Android 11 पर बेस्‍ड MIUI 13 की लेयर है। फोन में 6.58 इंच का फुल-HD + (1,080×2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR4x रैम दी गई है। Redmi Note 11E में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है।

Redmi Note 11E में 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलताा है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4GLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Redmi Note 11E में 5000mAh की बैटरी है, जो 18वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, हालांकि बॉक्‍स में 22.5W के चार्जर को बंडल किया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है।