बुलंद सोच, रीवा।

रीवा शहर के व्यस्ततम अस्पताल चौराहे पर दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।
घायल युवक की पहचान धोबिया टंकी निवासी आदिल अंी के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय आदिल पैदल जा रहा था, तभी आरोपी मन्नू खान नशे की हालत में उसकी पड़ोसी महिला मित्र से अभद्रता कर रहा था।
आदिल द्वारा इस बदसलूकी का विरोध करने पर आरोपी मन्नू खान उससे उलझ गया और विवाद बढ़ने पर उसने अपने पास छिपाकर रखे चाकू से आदिल पर हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मन्नू खान मौके से फरार हो गया, जिससे दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस चाकूबाजी से चौराहे पर हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की मदद से आदिल को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार आरोपी मन्नू खान की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

