BREAKING NEWS
2026-08-10

अजमेर मंडल में दोहरीकरण कार्य: 12 ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, रतलाम।

अजमेर मंडल के अजमेर-चंदेरिया रेलखंड के झरवासा, बांदनवाड़ा और सिंघावल स्टेशनों पर दोहरीकरण कार्य के चलते सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

Advertisement

04 से 08 अक्टूबर तक 14801 जोधपुर-इंदौर और 04 से 09 अक्टूबर तक 14802 इंदौर-जोधपुर ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

इसी प्रकार, 04 से 08 अक्टूबर तक 19605 मदार-उदयपुर और 03 से 07 अक्टूबर तक 19606 उदयपुर-मदार ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

ट्रेन संख्या 12991 उदयपुर-जयपुर और 12992 जयपुर-उदयपुर 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 02 अक्टूबर तथा 04 से 08 अक्टूबर को निरस्त की गई हैं।

19609 उदयपुर-ऋषिकेश ट्रेन 05 और 08 अक्टूबर को तथा 19610 ऋषिकेश-उदयपुर ट्रेन 06 और 09 अक्टूबर को रद्द रहेंगी।

22985/22986 उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन 04 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। वहीं, 08611/08612 सांतरागाछी-अजमेर ट्रेन 14, 21, 28 सितंबर और 17, 24 सितंबर, 01 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।

09723 जयपुर-बांद्रा ट्रेन 07 अक्टूबर को अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी और ब्यावर, मारवाड़, फालना, आबूरोड, पालनपुर, साबरमती स्टेशनों पर रुकेगी।

14801 जोधपुर-इंदौर ट्रेन 16 सितंबर से 03 अक्टूबर तक मारवाड़-अजमेर-जयपुर-सवाई माधोपुर-रतलाम मार्ग से चलेगी तथा किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम स्टेशनों पर रुकेगी।

12996 अजमेर-बांद्रा ट्रेन 17, 19, 22, 24, 26, 29 सितंबर और 01, 03, 06 अक्टूबर को अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पालनपुर, साबरमती स्टेशनों पर ठहरेगी।

19606 उदयपुर-मदार ट्रेन 10 सितंबर से 03 अक्टूबर तक अजमेर में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी और 12992 जयपुर-उदयपुर ट्रेन निर्धारित तारीखों पर राणा प्रताप नगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

08 अक्टूबर को 19606 ट्रेन के झरवासा-बांदनवाड़ा ठहराव तथा 06 से 08 अक्टूबर को 19711 और 19712 ट्रेनों के बांदनवाड़ा ठहराव हटाए जाएंगे।

विस्तृत जानकारी इंडियन रेल एनक्वायरी वेबसाइट और रेलवन एप पर उपलब्ध है।

तिरुवनंतपुरम मंडल में ब्लॉक के कारण मार्ग बदला

दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में ब्लॉक के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली 22653 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 21 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से हरिप्पाड़, अम्बलप्पुझा, आलप्पुझा और एरणाकुलम होकर चलेगी।

रेल यात्री की जान बचाई

रेलवे मंडल की ट्रेन संख्या 14802 में शुक्रवार को यात्रा कर रहे मनोज वर्मा को कोच एसई-2 में अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और वे अचेत होकर गिर पड़े।

उनकी सांसें रुकने पर ऑन ड्यूटी विद्युत विभाग कर्मचारी जिशान अली ने तत्काल सीपीआर शुरू किया, जिससे कुछ मिनट में उनकी सांसें लौट आईं और हालत सुधरी।

इसके बाद यात्रियों व रेलवे कर्मचारियों की मदद से उन्हें चिकित्सकीय उपचार मिला। वर्मा और उनके स्वजनों ने जिशान अली का आभार जताया, जबकि यात्रियों ने भी उनकी तत्परता और मानवीय सेवा की सराहना की। मंडल ने सुरक्षा, संरक्षा और उत्कृष्ट यात्री सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मध्य प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने CSMT-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिसे एक बड़ी सौगात बताया गया है।

इस विशेष ट्रेन का ठहराव जबलपुर, कटनी और सतना में रहेगा।