BREAKING NEWS
2026-08-10

कचरे के ढेर में महिला का शव दो हिस्सों में कटा मिला, एक संदेही हिरासत में

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बड़ामलहरा।

बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा रोड पर बुधवार शाम कचरे के ढेर में एक महिला का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Advertisement

मृतका की पहचान सूरजपुरा रोड निवासी 40 वर्षीय रुखसाना खान पत्नी बबलेश अहिरवार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रुखसाना मंगलवार से घर से लापता थीं और वह शराब पीने की आदी थीं। मृतका के चार बच्चे हैं।

मृतका के पति बबलेश अहिरवार ने बताया कि उनकी पहली शादी उत्तर प्रदेश के महोबा में हुई थी। उन्होंने वर्ष 2011 में रुखसाना से विवाह किया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बड़ामलहरा भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति बुद्धु अहिरवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका मंगलवार को उसके घर गई थी, जिसके बाद से वह लापता थी। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।