BREAKING NEWS
2026-08-10

दानापुर मंडल में कार्य के चलते भागलपुर-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस के फेरे निरस्त

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, अशोकनगर।

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल के अशोकनगर-गुना मार्ग से संचालित होने वाली भागलपुर-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त किए गए हैं।

Advertisement

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन भागलपुर से 24 सितंबर 2026 एवं 1 अक्टूबर 2026 को रवाना नहीं होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर हमसफर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन अजमेर से 26 सितंबर 2026 एवं 3 अक्टूबर 2026 को निरस्त रहेगी।

इन सेवाओं के निरस्त होने से अशोकनगर-गुना मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

रेल प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय दानापुर मंडल में किए जा रहे आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।