बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर में एक युवती से साइबर अपराधियों ने थाईलैंड यात्रा की बुकिंग के नाम पर 36 हजार रुपये की ठगी की। युवती को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब वह अपनी यात्रा के लिए हवाई अड्डे पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
धोखाधड़ी का तरीका
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वासिंह नामक युवती ने इंस्टाग्राम पर ‘द टूरिंग साइट्स’ का एक यात्रा विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन में इंडिगो एयरलाइंस के साथ सहयोग का दावा किया गया था। गत 19 अप्रैल को पूर्वा की वॉट्सएप कॉल पर बात हुई थी। युवती ने फुकेट की उड़ान और होटल की बुकिंग के लिए लव गुप्ता के खाते में 36 हजार रुपये ऑनलाइन स्थानांतरित किए। इसके बाद 6 जुलाई को उन्हें उड़ान का एक इनवॉयस भी भेजा गया। जब पूर्वासिंह टिकट और इनवॉयस लेटर लेकर हवाई अड्डे पहुंचीं, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

