BREAKING NEWS
2026-10-17

भोपाल: आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, पार्सल विवाद में स्पा संचालक सहित चार पर FIR दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित आशिमा मॉल में पार्सल डिलीवरी को लेकर एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। तीसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर तक पार्सल पहुंचाने से मना करने पर महिला संचालक और उसके साथियों ने 23 वर्षीय डिलीवरी बॉय को घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के अनुसार, पार्सल फरहीन खान के नाम पर था। फरहीन आशिमा मॉल की तीसरी मंजिल पर ‘आयुर्वेद वैलनेस सेंटर’ नाम से स्पा चलाती है। रोहित ने अपनी दोपहिया वाहन पर रखे अन्य पार्सल चोरी होने के डर से फरहीन से नीचे आकर सामान लेने का अनुरोध किया था।
नीचे आकर पार्सल लेने की बात पर बहस बढ़ गई। फरहीन अपने साथी अरुण के साथ नीचे आई और रोहित से बदसलूकी करने लगी। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी काजल और सुयश भी आ गए और चारों ने मिलकर मारपीट की।

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मिसरोद थाना पुलिस ने फरहीन खान, अरुण, काजल और सुयश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए थे। शिकायत और मौके के वीडियो फुटेज के आधार पर मिसरोद पुलिस ने चारों आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों की तलाश जारी है।