BREAKING NEWS
2026-10-17

टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच,।

लोकसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अभिषेक बनर्जी द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में भेजा गया है। सांसदों से सात दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने टीएमसी से अलग होकर एनसीपीआई के साथ हाथ मिला लिया है।

Advertisement

टीएमसी इस कदम को स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ना मान रही है और दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता का आधार बता रही है। वहीं, बागी सांसदों का दावा है कि उनका यह कदम एक वैध विलय है।

यह मामला अब उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गया है। अदालत ने कहा है कि मुख्य प्रश्न केवल नोटिस जारी करना नहीं है, बल्कि कार्यवाही को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना है।