BREAKING NEWS
2026-08-04

भोपाल: बड़े तालाब किनारे डीजे पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई, रात 8 बजे बंद कराया आयोजन

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) के विंड्स एंड वेव्स परिसर में शनिवार शाम आयोजित एक डीजे पार्टी को पुलिस ने रात करीब 8 बजे बंद करा दिया।

Advertisement

बड़े तालाब और रामसर साइट के समीप आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

नियमों के उल्लंघन की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की नजर इस आयोजन पर बनी हुई थी।

रात 8 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ध्वनि प्रदूषण नियमों तथा निर्धारित समय सीमा का हवाला देते हुए डीजे बंद करा दिया, जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया।

इससे पहले, पर्यावरण कार्यकर्ता राशिद नूर खान ने कलेक्टर, मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण को शिकायत भेजकर रामसर साइट और वन विहार के समीप तेज ध्वनि वाले आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की थी।

उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से प्रवासी पक्षियों, वन्यजीवों और जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

पुलिस का कहना है कि नियमानुसार निर्धारित समय के बाद ध्वनि यंत्रों के संचालन की अनुमति नहीं है, इसलिए समय सीमा पूरी होते ही कार्यक्रम बंद कराया गया।

बड़े तालाब के जलस्तर पर चिंता

कम बारिश के कारण बड़े तालाब का जलस्तर 7.10 फीट नीचे पहुंच गया है, जिससे भोपाल में तीन लाख लोगों की जलापूर्ति पर चिंता बढ़ गई है।