BREAKING NEWS
2026-08-10

हबीबगंज में पुरानी रंजिश को लेकर तीन दोस्तों पर चाकू से हमला

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, ज्योतिबा फूले नगर निवासी लक्की सेन बुधवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सोनू उर्फ पागल, राहुल नोटी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे।

पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपितों ने लक्की पर चाकू से हमला कर दिया।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे लक्की के दोस्त नितेश जाटव और मान बहादुर पर भी बदमाशों ने चाकू से वार कर दिए।

इसके बाद आरोपितों ने लक्की की बाइक में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हमले में मान बहादुर को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।