बुलंद सोच, भोपाल।

राजधानी भोपाल के लगभग 30 इलाकों में शनिवार को दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सोहागपुर, फैथकलां, सुभालय सुहागा, पिपलिया केशो, गुराड़ी घाट, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, आस्ट्रिया कॉलोनी और सेज ग्रीन तथा आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।
इसी समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पीजीबीटी रोड, गौतम नगर, फिरदोश नगर, संत कंवर राम कॉलोनी, शीतला नगर, श्री नगर, सरदार नगर, बरेला गांव, इस्लामपुरा और भोईपुरा तथा आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की जाएगी।
सुबह ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक नवाब कॉलोनी और शिवनगर तथा आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।
दोपहर बारह बजे से दो बजे तक ओल्ड काजी कैंप और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
उल्लेखनीय है कि भोपाल में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं, जहां 200 रुपये का बिजली बिल 3 हजार रुपये के पार पहुंच गया है।

