BREAKING NEWS
2026-08-10

राजधानी भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में रविवार को दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।

Advertisement

प्रभावित क्षेत्र और समय

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चित्रगुप्त नगर, आराधना नगर, गंगा नगर, सुदामा नगर, अंबेडकर नगर, राजीव नगर, नया बसेरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गोविंदपुरा मार्केट, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा, इतवारा, आजाद मार्केट, चौक बाजार, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, मीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

इसी प्रकार, पटेल नगर, आनंद नगर, इशान कॉम्पलेक्स, इशान कॉलोनी, गंधर्व कॉलोनी, ओमेगा कॉलोनी, नक्कार खाना, गौहर महल, गुर्जरपुरा, नीम रोड, इमामी गेट चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।