BREAKING NEWS

Latest News

राजधानी भोपाल के 40 इलाकों में रविवार को बिजली कटौती

राजधानी भोपाल में रविवार को लगभग 40 इलाकों में मरम्मत कार्यों के कारण दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने बताया है कि चित्रगुप्त नगर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, इतवारा, आनंद नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

भोपाल के इतवारा में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान; 300 जवानों ने 70 घरों में दी दबिश

भोपाल पुलिस ने गांजा तस्करी के लिए कुख्यात इतवारा क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60 से 70 मकानों में दबिश दी। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद होने का दावा किया जा रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है, जिससे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। तलाशी और जब्ती की कार्रवाई जारी है।

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 60-70 मकानों में दबिश, तहखानों से गांजा बरामद

भोपाल के इतवारा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ और ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60-70 मकानों में दबिश देकर गुप्त तहखानों और अन्य स्थानों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस को संदेह है कि इतवारा से भोपाल और आसपास के जिलों में गांजे की आपूर्ति की जाती थी। नेटवर्क की आगे की जांच जारी है।