BREAKING NEWS
2026-08-10

भोपाल में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर चाकू से हमला

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया। इस हमले में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, ज्योतिबा फूले नगर निवासी लक्की सेन बुधवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सोनू उर्फ पागल, राहुल नोटी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

आरोपियों ने लक्की पर चाकू से हमला किया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे लक्की के दोस्त नितेश जाटव और मान बहादुर पर भी बदमाशों ने चाकू से वार किए। हमले में मान बहादुर को गंभीर चोटें आई हैं।

इसके बाद आरोपियों ने लक्की की बाइक में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।