BREAKING NEWS
2026-08-10

स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। यह 20 सप्ताह का कठिन कोर्स बेहद खास होता है।

स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने ग्वालियर में टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (टीएसीडीई) में प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने एसयू-30 उड़ाने से पहले मिग-21 बाइसन विमान भी उड़ाया था।

Advertisement

स्क्वाड्रन लीडर कंठ 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट भी बनी थीं। इसके बाद, उन्होंने 2024 में गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में भी उड़ान भरी।