BREAKING NEWS
2026-10-17

भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: केयरटेकर वरुण कुमार का चरित्र प्रमाण पत्र अवधि समाप्त

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल रिटायर्ड आईएएस हत्याकांड के आरोपित केयरटेकर वरुण कुमार का अप्रैल 2025 में जारी चरित्र प्रमाण पत्र सामने आया है। यह प्रमाणपत्र एसपी पटियाला कार्यालय से जारी किया गया था, जिसकी वैधता छह महीने थी। नौकरी के लिए बनवाए गए इस सर्टिफिकेट में वरुण को नैतिक चरित्र का अच्छा और अपराधमुक्त व्यक्ति बताया गया था। हालांकि, इस प्रमाणपत्र की वैधता खत्म हुए करीब एक साल हो चुका था। भोपाल पुलिस ने भी आरोपित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिलने से इनकार किया है। पुलिस आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य सभी दस्तावेजों की जांच भी कर रही है।

Advertisement

वरुण कुमार मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पटियाला में आधार कार्ड समेत उसके अन्य जरूरी दस्तावेज जिस पते पर बनाए गए थे, वह उसकी बड़ी बहन का निकला। पुलिस उसके पिता गब्बर कुमार और सौतेली मां से पूछताछ कर सकती है। जांच में सामने आया है कि वरुण लंबे समय से घर नहीं आया था और अलग-अलग शहरों में रहकर काम करता था। उसकी मां की काफी पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी की थी। बताया गया है कि उनकी तीसरी पत्नी एक रिश्तेदार की पूर्व पत्नी है।

उधर, पटियाला के नाभा के डीएसपी गुरिंदर सिंह बल ने बताया कि भोपाल पुलिस ने उनसे संपर्क किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वरुण मूलतः उत्तर प्रदेश का निवासी है और नाभा में रहने वाली अपनी बहन के पास रहता था। उसके पूरे विवरण की जांच की जा रही है। भोपाल में रिटायर्ड आईएएस मर्डर केस में यह भी बड़ा खुलासा हुआ है कि गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की गई थी और केयरटेकर 2 किलोमीटर पैदल भागा था।