BREAKING NEWS
2026-10-17

बुरहानपुर के हैदरपुर में सियार का शिकार करने वाले 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बुरहानपुर।

ग्राम हैदरपुर में किसान पीयूष महाजन के खेत में करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सर्प मित्र खेमसिंह ने मौके पर पहुंच कर उसका रेस्क्यू किया और सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया।

Advertisement

बताया गया कि अजगर लगभग तीन-चार दिनों से खेत में ही मौजूद था। उसने एक सियार का शिकार भी किया था, जिसके कारण किसान खेत में जाने से भी डर रहे थे। अजगर लोगों को देखकर तेजी से झाड़ियों में गायब हो जाता था। अजगर काफी बड़ा होने के कारण किसान डरे हुए थे।

खेत में अजगर छिपा होने की खबर से ग्राम में ग्रामीणों के बीच दहशत फैली हुई थी। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डर रहे थे। उन्होंने गुरुवार को सातपायरी के खेमसिंह राठौड़ को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद खेमसिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और खेतों में आसपास तलाश की। उन्होंने झाड़ियों के बीच पड़े अजगर को ढूंढ निकाला। खेमसिंह राठौड़ ने अजगर को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

लोगों के अनुसार, अजगर ने एक-दो दिन पूर्व ही एक सियार का शिकार किया था, जिससे वह सुस्त पड़ा हुआ था। खेमसिंह ने बताया कि अजगर का वजन करीब 30 किलो से अधिक था। उन्होंने यह भी बताया कि खेतों में चूहों तथा अन्य छोटे वन्यजीवों का शिकार आसानी से हो जाता है, जिसके कारण सर्प और अजगर जैसे जीव ग्रामों के आसपास आ जाते हैं। अजगर भी आसपास के जंगल से खेत में पहुंचा होगा।

करीब 15 फीट से अधिक लंबाई के अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। अजगर को देखने के लिए लोगों में कौतूहल बना हुआ था। सर्प मित्र खेमसिंह राठौड़ ने बताया कि अजगर काफी लंबा था और उसे काबू करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने यह भी कहा कि अजगर ने कुछ दिन पूर्व ही शिकार किया था, जिसके चलते वह थोड़ा सुस्त पड़ा हुआ था। आसान शिकार की तलाश में ऐसे जीव खेतों और ग्रामों के पास अक्सर आ जाते हैं।

बड़वानी के ग्राम बंधान में बाड़े में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।