BREAKING NEWS

Latest News

बुरहानपुर के हैदरपुर में सियार का शिकार करने वाले 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू

बुरहानपुर के ग्राम हैदरपुर में किसान पीयूष महाजन के खेत से करीब 15 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया। अजगर ने एक सियार का शिकार किया था, जिससे वह सुस्त था और तीन-चार दिनों से खेत में मौजूद था। ग्रामीणों की सूचना पर सर्प मित्र खेमसिंह राठौड़ ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा। अजगर का वजन 30 किलो से अधिक था और उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बड़वानी में भी एक अजगर का रेस्क्यू किया गया।

भिंड में अंडे की दुकान के बाहर दिखा मगरमच्छ का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

भिंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर रानीपुरा-बरही के बीच एक अंडे की दुकान के बाहर मगरमच्छ का बच्चा मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। मुनुआ भदौरिया की दुकान के बाहर सुबह लोगों ने इसे देखा, जिसके बाद फूफ थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। इसे बाद में उसके प्राकृतिक आवास चंबल नदी में छोड़ दिया गया। घटना स्थल से चंबल नदी लगभग 500 मीटर दूर है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखने पर सूचना देने की अपील की है।