BREAKING NEWS

मां से गाली-गलौज पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, चौरई।

चौरई के ग्राम सिहोरा ढाना में शनिवार रात लगभग 10 बजे मां से गाली-गलौज के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दीपक पिता सरदार मर्सकोले के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई रामलखन उर्फ हेमराज मर्सकोले है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में मां ने दोनों बेटों के लिए खाना बनाया था। इसी दौरान छोटा बेटा दीपक अपनी मां से गाली-गलौज करने लगा।

Advertisement

मां के साथ हुई इस अभद्रता पर बड़े भाई रामलखन को नागवार गुजरा। उसने छोटे भाई को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।

गुस्से में रामलखन ने घर में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठा ली और दीपक पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से दीपक के सिर, गर्दन और बाएं कान के पास गंभीर चोटें आईं।

वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वारदात हो चुकी थी। गंभीर चोटों के कारण दीपक की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई रामलखन को तत्काल हिरासत में ले लिया।

चौरई थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मां और खाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपी रामलखन के खिलाफ धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

आरोपी रामलखन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।